nayab saini cm haryana
चंडीगढ़, 26/11/2026
हरियाणा सरकार ने सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन और नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर, 2026 कर दी है। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों के अधिकारियों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार, प्रशासनिक सचिवों को फ्लैगशिप और राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए अपनी संस्तुति एवं टिप्पणियों सहित नामांकन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
