मोगा, 26/11/2026
मोगा में आम आदमी पार्टी की खुशहाल रैली में पहुंचे राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया तो वहीं मंच से विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा की पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कहा था केजरीवाल की गारंटी मतलब पक्की गारंटी वो काम हमने पूरा किया हालांकि जब हमने सरकार संभाली उस समय पंजाब का खजाना खाली था लेकिन उन्हें खजाना भरने में काफी समय लग गया इसी वजह से महिलाओं को मावा धियाँ सम्मान योजना थोड़ी लेट शुरू हुई हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी की योजनाओं को कोर्ट में लेकर गए लेकिन पंजाब के मजबूत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अच्छे से संभाला
बीजेपी ने दिल्ली में बंद कर दी सारी स्कीम: केजरीवाल
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मंच पर उन परिवारों को बुलाया जिनका घर का खर्च मावा धिया सम्मान योजना के तहत चल रहा है और इस दौरान नौजवान लड़की नवजोत कौर ने मंच से कहा की उसके कॉलेज का खर्च इसी स्कीम से चलता है इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा की कांग्रेस के नेता ने ये स्कीम बंद करेंगे और दिल्ली में बीजेपी ने आप सरकार की चलाई गई सारी स्कीम बंद कर दी है
भगवंत मान को दुबारा सीएम बनाना होगा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा की इस बार एक एक वोट आम आदमी पार्टी को डालकर भगवंत मान को दुबारा सीएम बना देना और उनकी सबसे बड़ी गारंटी 2027 में यही है की कोई भी स्कीम बंद होने नहीं देंगे स्टेज पर अरविंद केजरीवाल ने अगला मुख्यमंत्री भगवंत को ऐलान दिया है
