nayab saini cm haryana
चंडीगढ़, 25/11/2026
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर से चार दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक लाभार्थी हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल [saralharyana.gov.in](https://saralharyana.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने पात्र बुजुर्गों से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
श्रद्धालु की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
सरकार इससे पहले इसी योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क यात्रा करवा चुकी है।
