मोगा, 26/11/2026
मोगा में आम आदमी पार्टी की खुशहाल रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव की हुंकार भरते हुए मंच से विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अकाली दल बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा की ये वही नेता है जो गठजोड़ से पहले एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे और अब चुनाव नजदीक आते ही गठजोड़ का ऐलान कर दिया जिससे साफ हो गया ये लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते है
8 दिसंबर को मोगा में सभी एक साथ दिखेंगे
सीएम भगवंत मान ने चुटकी लेते हुए कहा की राजनीतिक लोग 25 साल तक जनता को एक दूसरे से लड़वाते रहे और अब वहीं नेता जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू, सुखबीर बादल और पीएम मोदी, अमित शाह 8 दिसंबर को मोगा में इकट्ठे दिखेंगे सीएम ने रवनीत बिट्टू पर चुटकी लेते हुए ये भी कहा की रवनीत बिट्टू ये कहता था की अकालियों से समझौता नहीं करेंगे और गठजोड़ के बाद अकालियों की सराहना करते दिखाई दिए पंजाब के लोगों को अपील करते हुए सीएम ने कहा की आप खुद देखो और सोचो की की कौनसा नेता आपके लिए सही और अच्छा है
अकालियों ने बीजेपी के साथ किसानों का सौदा किया: मान
सीएम ने अकालियों पर तंज कसते हुए कहा की सिंघु बार्डर पर शहीद हुए किसानों के परिवारों को नौकरिया आम आदमी पार्टी की सरकार दे रही है अकालियों ने फिर किसानों के साथ धोखा किया है क्योंकि तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार ने सिर्फ वापिस लिया है और रद्द नहीं किए गए है
सुखबीर बादल पर तीखा निशाना
अकाली दल को छोड़कर जाने वाले नेता अब एक जुट हो थे है लेकिन जब अकाली दल को छोड़ थे थे तब सुखबीर बादल उन्हीं नेताओं को आर एस एस का एजेंट कहते थे और अब खुद गठजोड़ कर लिया है इतना ही नहीं सुखबीर बादल को जब श्री तख्त साहिब की फ़सील से सजा सुनाई गई तो उस समय बहुत कुछ सुखबीर बादल ने कबूल किया लेकिन बादल ने मुक्तसर साहिब में जत्थेदार को बीजेपी का एजेंट कहा था और बीजेपी में शामिल होने वालों का DNA चेक करवाने की बात कही थी
बिक्रम मजीठिया को जेल भेजेंगे: भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने मंच से ऐलान करते हुए कहा की अगर उनकी सरकार दुबारा आ गई तो वह बिक्रम मजीठिया को जेल भेजेंगे और उनको जेल में बैंगन वाली तरी फिर खानी पड़ेगी
बादल ने बीजेपी से पंजाब की एक मांग भी नहीं मनवाई: मान
सीएम ने अकाली दल को आड़े हाथ लेते हुए कहा की इनके सर्वे में भी कुछ नहीं आ रहा जिस वजह से अब ये लोग गठजोड़ कर चुनाव लड़ रहे है लेकिन सुखबीर बादल ने गठजोड़ तोड़ते समय बहुत बड़ी बड़ी बातें कही थी जबकि गठजोड़ करने से पहले सुखबीर बादल ने न तो बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा उठाया और न ही किसानों का जबकि उन्होंने जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर चिट्ठी लिख दी थी
