कनाडा, 07 जुलाई, 2026: कनाडा के मॉन्ट्रियल में लसीन नहर में दो पंजाबी युवक डूब गए। मरने वालों में बरनाला जिले के तपा मंडी का रहने वाला लवप्रीत सिंह (26) और अमृतसर के बुटाला (नौरंगपुर) गांव का एक और युवक शामिल है। लवप्रीत सिंह के माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेश में रहने वाले सोशल वर्कर्स और NRI कम्युनिटी से मदद की अपील की है।
यह हादसा तब हुआ जब दोनों दोस्त मॉन्ट्रियल में लसीन नहर के किनारे थे। बताया जा रहा है कि अमृतसर का युवक फिसलकर नहर में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में लवप्रीत सिंह भी पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी की वजह से दोनों डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मॉन्ट्रियल फायर डिपार्टमेंट और पुलिस मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार ने अपने इकलौते बेटे की बॉडी को कनाडा से पंजाब लाने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल मदद की अपील की है, ताकि वे धार्मिक रीति-रिवाजों के हिसाब से उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
Read More: जापान की मदद से भारत में लगाए जाएंगे 1,000 बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्लांट


