02 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ एक जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में उन्हें अपनी “छोटी बहन” बताया। उन्होंने कहा कि यह ताकाइची का भारत का पहला दौरा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा के लिए एक जॉइंट रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मटीरियल और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। भारत-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत देश में 1,000 बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे गोबरधन योजना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
दोनों नेताओं ने बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, स्टार्टअप, रिसर्च और इंडो-पैसिफिक में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले साल भारत और जापान के बीच डिप्लोमैटिक संबंधों के 75 साल पूरे होंगे, जिसे दोनों देश खास सम्मान के साथ मनाएंगे।
ताकाइची ने एक जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी “खूबसूरत छोटी बहन” कहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता भाई-बहनों की तरह अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।
उन्होंने कहा कि जापान की फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक (FOIP) पॉलिसी और भारत की ओशन इनिशिएटिव एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए, दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।
Read More: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंची

