मंत्री ने बताया कि पंजाब की डिजिटल सिंगल-विंडो प्रणाली ‘फास्टट्रैक पंजाब’ के माध्यम से 20 से अधिक विभागों की 300 से ज्यादा सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। सरकार ने उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 सेक्टर आधारित समितियों का गठन किया है, जिनके सुझावों के आधार पर औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विकास नीति 2026 तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और खेल सामान जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर रहा है। टाटा स्टील, नेस्ले, पेप्सिको, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कारगिल जैसी कंपनियां पहले ही पंजाब में अपना कारोबार स्थापित कर चुकी हैं।
इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने निवेशकों और उद्यमियों को पंजाब पवेलियन का दौरा करने तथा इन्वेस्ट पंजाब टीम के साथ संपर्क करने का निमंत्रण दिया।
IITF 2026 में पंजाब पवेलियन को गोल्ड मेडल
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में पंजाब पवेलियन ने थीमैटिक प्रस्तुति श्रेणी में गोल्ड मेडल हासिल किया। 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार किए गए इस पवेलियन की थीम ‘विकास और विरासत’ रही, जिसमें पंजाब की सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षमताओं और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया।
