harjot singh bains
इन समस्याओं की निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। नागरिक भी पंजाब एम-सेवा ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। सभी शिकायतों को जियो-टैग किया जाएगा और उनके समाधान तक निगरानी रखी जाएगी। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को रोजाना कम से कम दो घंटे फील्ड में रहकर काम की समीक्षा करनी होगी। शहरी निकायों की प्रगति की राज्य स्तर पर भी रोजाना निगरानी की जाएगी।
मिशन क्लीन 2.0 में 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान
मंत्री ने बताया कि 29 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलाए गए मिशन क्लीन 2.0 के दौरान कुल 31,802 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 28,686 का समाधान किया गया। इस तरह करीब 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा हुआ। उन्होंने बताया कि 166 में से 93 शहरी स्थानीय इकाइयों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक शिकायतों का समाधान किया। अमृतसर ने 96 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर प्रमुख नगर निगमों में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा जालंधर, पटियाला, बठिंडा और मोहाली ने भी 94 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया।
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास की नागरिक समस्याओं की शिकायत एम-सेवा ऐप या पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय पर उनका समाधान किया जा सके।
