मां और बच्चे की देखभाल में मिलेगी मदद
सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात शिशु के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पिता की मौजूदगी और सहयोग भी जरूरी है। पितृत्व अवकाश से पिता को अपनी पत्नी की देखभाल करने और बच्चे के पालन-पोषण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
महिला कर्मचारियों को 365 दिन की मैटरनिटी लीव
तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जा रहा है। पुरुष कर्मचारियों की ओर से भी इसी तरह की सुविधा की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री विजय ने इस मांग पर विचार करने के बाद 15 दिन की पैटरनिटी लीव को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य परिवार की जिम्मेदारियों को साझा करना और बच्चे की शुरुआती देखभाल में पिता की भागीदारी बढ़ाना है।
