कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया। FSSAI ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई है।
कई कंपनियों पर भी FSSAI की कार्रवाई
FSSAI ने अपनी कार्रवाई के तहत वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी सहित कई कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने पर उर्मी लाइफसाइंसेज LLP और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
चॉकलेट कुकीज वापस मंगाने का आदेश
FSSAI ने आशा कन्फेक्शनरी को पहले से पैक चॉकलेट फिल्ड कुकीज बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है। जांच में इन कुकीज को असुरक्षित पाया गया था। खाद्य नियामक ने इस साल खाद्य कारोबार करने वाली कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। एनर्जी ड्रिंक्स और अल्कोहल वाले पेय पदार्थों के निर्माताओं पर भी नियामक की नजर है।
