दिल्ली, 24/11/2026
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अकाली दल ने गठबंधन कर लिया है जिसका ऐलान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सांझा प्रेसवार्ता दौरान फिर से गठबंधन का ऐलान किया लेकिन सीट शेयरिंग पर अभी जानकारी साझा नहीं की गई लेकिन अमित शाह ने ये जरूर कहा की अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा
8 महीने पहले शाह ने कहा था अकेले लड़ेंगे चुनाव
पंजाब में बीजेपी लीडरशिप लगातार अकेले चुनाव लड़ने का दावा करती रही और 117 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान खुद 8 महीने पहले मोगा में की गई रैली में अमित शाह ने किया था और पार्टी के भीतर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई प्रोग्राम भी बना लिए गए थे लेकिन अब अकाली दल के साथ समझौता होने के बाद कितनी सीट पर अकाली दल लड़ेगा और कितनी सीट पर बीजेपी ये बड़ा सवाल है
पंजाब में तीन बार सरकार बना चुका है गठबंधन
अकाली दल के साथ बीजेपी ने पंजाब में सबसे पहले 1997 और 2007 और 2012 में सरकार बना चुके है और ये गठबंधन 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर 24 साल टूट गया था लेकिन प्रेसवार्ता में सुखबीर बादल ने कहा की ये रिश्ता परिवारिक रिश्ता है जिसकी शुरुआत उनके पिता स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण डवाणी ने बनाया था
अकाली दल के तीन मुख्य मुद्दे!
गठबंधन से पहले अकाली दल ने अमित शाह के सामने तीन मुख्य मुद्दों पर बातचीत की जिसमें सबसे पहला किसानों का मुद्दा है जिसका समाधान निकालने की बात अकाली दल कर रहा है जिसपर शाह ने कहा की तीन महीनों में समाधान कर दिया जाएगा दूसरा बंदी सिंहो की रिहाई का मुद्दा और तीसरा करतारपुर कॉरिडोर जिसे जल्द खुलवाने की मांग की गई है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बनवाया गया
8 दिसंबर को मोगा आएंगे पीएम मोदी
गठबंधन के बाद अकाली दल और बीजेपी की पहली रैली होगी उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती भी है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा की अकाली दल के आने से NDA की ताकत बढ़ेगी
