उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से स्थापित इस संस्थान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आज के वैज्ञानिक युग में युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना जरूरी है और ऐसे मेले इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
छह क्षेत्रीय युवा मेलों की विजेता टीमें ले रही हिस्सा
युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रो. भीमइंदर सिंह ने बताया कि इस मेले में छह क्षेत्रीय युवा मेलों में विजेता रही टीमें भाग ले रही हैं। चार दिनों तक यूनिवर्सिटी परिसर के पांच अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम मेले के अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।
पहले दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं
मेले के पहले दिन भांगड़ा, ग्रुप कोरियोग्राफी, समूह शब्द एवं भजन गायन, शास्त्रीय संगीत, माइम, स्किट और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा पंजाबी लोकधारा एवं संस्कृति से जुड़ी कई पारंपरिक कला प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें क्रोशिया बुनाई, नाला बुनना, कढ़ाई, पंखी बनाना, गुड़िया-पटोलों का निर्माण, परांदा बनाना, रस्सी बटना, टोकरी और छिक्कू बनाना, पीढ़ी बुनना, मिट्टी के खिलौने बनाना तथा खिद्दो और इन्नू बनाने की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। उद्घाटन समारोह में डीन अकादमिक मामले डॉ. जसविंदर सिंह बराड़ और रजिस्ट्रार डॉ. अजीता सहित यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
