चंडीगढ़, 12/11/2026
विधान सभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पंजाब राज्य में विभिन्न वेयरहाउस में ई.वी.एम. मशीनों और वीवीपैट मशीनों की आज से शुरू हुई फर्स्ट लेवल चेकिंग की लगातार निगरानी के लिए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा द्वारा राज्य के सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब में स्थापित राज्य स्तरीय वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मित्रा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र की कार्य प्रणाली और भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के अधिकारियों की इस प्रक्रिया में भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अक्षरशः लागू किया जा रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अमनदीप बांसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवनीत कौर बल्ल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी से फैरी सोफत, भारतीय जनता पार्टी से एन.के. वर्मा, शिरोमणि अकाली दल से अर्शदीप सिंह कलेर, कांग्रेस पार्टी से हरदीप सिंह किंगरा और सी.पी.आई.(एम) सुनील कुमार उपस्थित थे।
