दुबई, 5 सितंबर (Patarkar Desk) – भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना मैच 5 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड एकतरफा है और मैच काफी रोमांचक होते हैं। वहीं, एक हार पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मैच में थाईलैंड को हराया था और वह सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 T20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 14 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।
