लुधियाना (Patarkar Desk): डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस ने महानगर की मशहूर फर्म शरमन जी होजरी पर अपना शिकंजा कस लिया है। डिपार्टमेंट की टीम ने फर्म के हंबर रोड स्थित ऑफिस और ऋषि नगर स्थित घर पर रेड की और गुरुवार को तीन लोगों अभिषेक जैन, सिद्धांश जैन और नितेश जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को दो भाइयों अभिषेक जैन और सिद्धांश जैन को करीब 50 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग, नकली डेबिट नोट जारी करने और नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उक्त बिजनेसमैन, सारंग थापर और दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर लंबे समय से सरकारी रेवेन्यू को चूना लगा रहा था। सारंग थापर केस में उन सभी फर्मों की जांच की जा रही है, जिन्होंने बोगस बिलिंग के जरिए अपनी सेल बढ़ाई है या नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाया है। इस केस की जांच N.M. Enterprises और Egotastic LLP जैसी फर्मों तक पहुंच गई है, जहां पूछताछ में पता चला कि करीब 2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। सारंग थापर, मुकुल वशिष्ठ और अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब अभिषेक और सिद्धांश जैन की गिरफ्तारी से जांच और तेज होगी।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि सारंग थापर केस में महानगर के कई बड़े होजरी नाम सामने आ सकते हैं, जिन्होंने ऊपर बताए गए लोगों के साथ मिलकर करोड़ों की बोगस बिलिंग की और ITC का फायदा उठाया, जिनकी जांच DGGI ने शुरू कर दी है।
