पंजाब 30 जून 2026: पंजाब को जल्द ही नया डीजीपी मिलेगा। UPSC ने डीजीपी पद के लिए पैनल शॉर्टलिस्ट करने के लिए आज मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करके पंजाब सरकार को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर सरकार किसी अधिकारी को डीजीपी नियुक्त करेगी।
जुलाई 2022 में पंजाब सरकार ने गौरव यादव को एक्टिंग DGP नियुक्त किया था। तब से उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब में परमानेंट DGP नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
इस साल फरवरी में UPSC ने परमानेंट डीजीपी की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार से अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसके बाद पंजाब सरकार ने सीनियर IPS अधिकारियों की लिस्ट UPSC को भेजी थी। इसमें से UPSC आज तीन अधिकारियों का पैनल फाइनल करके पंजाब सरकार को भेजेगा।
6 अप्रैल को पंजाब सरकार ने UPSC को 14 सीनियर IPS अधिकारियों की लिस्ट भेजी थी, जिसमें मौजूदा एक्टिंग DGP गौरव यादव का नाम भी शामिल है। सरकार की तरफ से भेजी गई लिस्ट में गौरव यादव का नाम सीनियरिटी में तीसरे नंबर पर है। इस बैच के सबसे सीनियर ऑफिसर शरद सत्य चौहान हैं, उनके बाद हरप्रीत सिंह सिद्धू, गौरव यादव और कुलदीप सिंह हैं। इसके साथ ही, प्रपोजल में 1993 बैच के तीन और 1994 बैच के सात ऑफिसर भी शामिल हैं।
Read More: पंजाब में महिलाओं को कल से मिलेंगे हर महीने 1,000 और 1500 रुपये

