मोहाली (Patarkar Desk): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित क्लास 10 (अगस्त 2026) की ‘रेगुलर री-अपीयरेंस’ और ‘एक्स्ट्रा सब्जेक्ट’ परीक्षाओं के रिजल्ट ऑफिशियली घोषित कर दिए गए हैं। छात्र पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थी इन वेबसाइट पर अपना रोल नंबर या नाम डालकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रो को सलाह दी है कि वे समय पर अपने रिजल्ट चेक कर लें।
