स्पोर्ट्स डेस्क, 01 जुलाई 2026: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की पुरुषों की T20 बैटिंग रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जो लगभग 12 महीने तक टॉप पर थे।
ईशान T20 रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से इशान को फायदा
इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में मदद की है। ईशान ने वर्ल्ड कप के दौरान लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। इसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी शामिल है, जहां उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। लेटेस्ट रैंकिंग में इशान के 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
Read More: ZIM बनाम BAN Result: ज़िम्बाब्वे ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हरा के रचा इतिहास

