न्यूज़ डेस्क, 8/11/2026
ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन राजपूत के शानदार 107 रनों की बदौलत 208 रन बनाए।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 61 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हमजा जहूर ने नाबाद 100 रन और हसनैन डार ने 38 रन बनाकर छठे विकेट के लिए 107 रनों की अहम साझेदारी की। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की ओर से मनाल चौहान ने 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान 4 अंकों के साथ ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि भारत 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
