स्पोर्ट्स, 04 जुलाई 2026: IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी डेब्यू कैप दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने संजू सैमसन की जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया।
वैभव ने शैफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शैफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में और सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था। भारत ने दूसरे T20I में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
वैभव सूर्यवंशी ने अपना T20I डेब्यू उसी ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर ग्राउंड पर किया था, जहाँ सचिन तेंदुलकर ने 14 अगस्त 1990 को अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। 17 साल और 112 दिन की उम्र में सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाकर भारत को हार से बचाया था।
Read More: IND A vs SL A: साई सुदर्शन की श्रीलंका A के खिलाफ टेस्ट मैच में लगातार दूसरी सेंचुरी


