चंडीगढ़, 04 जुलाई 2026: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-2 में आज शाम एक दो मंज़िला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई लोग अंदर थे। उनमें से पांच को बचा लिया गया, जबकि मालिक समेत बाकी लोग अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। यह घटना शाम करीब 4:20 बजे हुई।
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। बचाव के काम के लिए JCB बुलाई गई है। नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) को भी तैनात किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग प्लॉट नंबर 28/9 पर बनी थी। बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी, जिसकी वजह से छत गिर गई। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कई लोगों को बचाया गया। हालांकि, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
Read More: सरकार भुखमरी और पोषण जैसे मुद्दों को हल करने का कर रही प्रयास


