Oplus_131072
चंडीगढ़, 27/06/2026
हरियाणा के पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र(एपिसेंटर) अफगानिस्तान था. भूकंप आने के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.
शनिवार शाम को चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. चंडीगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के पंचकूला में भी धरती डोली और कई इलाकों में लोग घबराकर घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है. लेकिन वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद लोगों में भूकंप को लेकर डर का माहौल जरूर है.
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था. नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शाम 7 बजकर 4 मिनट पर ये भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई. जमीन से 215KM की गहराई में ये भूकंप आया था और अफगानिस्तान के फैजाबाद से 74 किलोमीटर दूर इसका एपिसेंटर था. दिल्ली से लगते एनसीआर के इलाकों में भी इस भूकंप का असर महसूस किया गया है. इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर, मोहाली में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.
