चंडीगढ़, 19/11/2026
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज की ओर से विद्यार्थियों के लिए ‘कम्युनिकेशन: ए करियर अक्रॉस द वर्ल्ड’ विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें दुबई स्थित BNW Developments में ट्रेनिंग एवं सेल्स कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. इशरत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने संचार के क्षेत्र में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों और इस उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारिता, शिक्षा और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपने पेशेवर अनुभव साझा किए।
संचार के क्षेत्र में देश-विदेश में करियर की संभावनाएं
डॉ. इशरत सिंह ने कहा कि संचार का क्षेत्र अब पारंपरिक करियर विकल्पों तक सीमित नहीं है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए विभिन्न उद्योगों और देशों में काम करने के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से बताया कि किस तरह संचार से जुड़े पेशेवर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते मीडिया और कॉरपोरेट क्षेत्र की जरूरतों को समझने तथा नए अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को मिली विशेषज्ञ से सीखने का अवसर
इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को एक अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ से सीधे बातचीत करने और संचार के क्षेत्र में करियर की विभिन्न संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज की ओर से डॉ. इशरत सिंह का आभार व्यक्त किया गया। विभाग ने इस उपयोगी व्याख्यान के आयोजन के लिए चेयरपर्सन के प्रयासों की भी सराहना की। इस व्याख्यान ने विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर संचार के क्षेत्र में वैश्विक अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।
