चंडीगढ़, 19/11/2026
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल राजपुरा से दो बार विधायक रहे हरदियाल सिंह कंबोज ने कांग्रेस को झटका देते हुए आज बीजेपी में शामिल हो गए जिन्हे हरयाणा के मुख्यमंत्री सहित पंजाब बीजेपी इंचार्ज और प्रधान ने बीजेपी में शामिल करवाया इस दौरान हरदियाल सिंह के सैंकड़ो समर्थक भी शामिल रहे बता दे की कांग्रेस हाईकमान की तरफ से हरदियाल सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी का उप चैयरमेन लगाया गया था पटियाला जिले में बीजेपी का विस्तार लगातार बढ़ता जा रहा है पहले आम आदमी पार्टी के पटियाला जिले से दो विधायक भी बीजेपी में शामिल हुए थे अब कांग्रेस को राजपुरा में बड़ा झटका लगा है हरदियाल सिंह कंबोज तीन दशकों से कांग्रेस में रहे वही पिछली कांग्रेस सरकार में चीफ व्हिप सहित कई अन्य पदों पर भी रहे कांग्रेस के नेता की तरफ से पार्टी छोड़ने से राजपुरा सीट पर कांग्रेस का नुकसान होगा
