पिंजौर (Patarkar Desk) – पंजाब से गांव बुर्ज कोटियां में घग्गर नदी घूमने आए 16 साल के नाबालिग लड़के की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान ककराली के रहने वाले अनिकेत (16) के रूप में हुई है। वह 11वीं क्लास में पढ़ता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की ERV-526 टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद अमरावती चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अनिकेत 5-6 दोस्तों के साथ घग्गर नदी के किनारे घूमने और मस्ती करने आया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
