चंडीगढ़, 24/11/2026
अकाली भाजपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा की यह गठजोड़ नहीं ठगजोड़ है और यह पंजाब बचाने वाला नहीं बल्कि परिवार बचाने वाला गठबंधन है सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर भी तंज कसते हुए कहा की ये वही बीजेपी है जो पांच महीने तक कहते रहे कि हम 117 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेंगे और एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते रहे तो क्या यह पंजाब के लोगों को सिर्फ मूर्ख बना रहे थे ?
बता दे आम आदमी पार्टी ने 2022 में 92 विधायकों के साथ जीतकर सरकार बनाई थी जिन्हें 42% से ज्यादा वोट मिले थे वहीं अकाली दल महज तीन सीट जीत कर 18.38% पर रह गया था तो वहीं बीजेपी दो सीट जीत कर 6.60% पर था
