स्पोर्ट्स, 06 जुलाई 2026: ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का टारगेट 17 बॉल बाकी रहते 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
बेथ मूनी ने 49 बॉल पर 64 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। फोएबे लिचफील्ड ने 35 बॉल पर 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप करके जीत की नींव रखी। आखिर में एलिस पेरी (13)* और एश्ले गार्डनर (3)* ने जीत पक्की की। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। कैप्टन नैट साइवर-बर्न्ट ने नाबाद 58 और फ्रेया केम्प ने नाबाद 44 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप की। ऑस्ट्रेलिया के लिए लूसी हैमिल्टन, एनाबेले सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स और किम गार्थ ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में जीत हासिल की थी। दूसरे विजेताओं में इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016), और न्यूजीलैंड (2024) शामिल हैं।
फाइनल में बने बड़े रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया अब बिना कोई मैच हारे तीन बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह कारनामा 2010, 2023 और आज किया था। इंग्लैंड ने 2009 में पहले एडिशन में ऐसा किया था।
Read More: IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने


