स्पोर्ट्स डेस्क, 03 जुलाई 2026: Women’s T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड ने 2026 विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज को हराया, जबकि इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया के नाम पहले से ही सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है, और ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा खिताब भी जीते हैं। 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच होगा|
ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा विमेंस T20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है, जो पांचवीं बार इस मेगा इवेंट के फाइनल में पहुंचा है।
न्यूजीलैंड सबसे ज्यादा बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। मेज़बान टीम की शुरुआत खराब रही, 35 रन पर तीन विकेट गिर गए। फिर कप्तान नैट बर्न्ट और अनुभवी बल्लेबाज़ हीथर नाइट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए शानदार 133 रन की साझेदारी की, जो महिला T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। नैट और हीथर नाइट दोनों ने अर्धशतक बनाए, जिससे इंग्लैंड ने 20 ओवर में पाँच विकेट पर 169 रन बनाए।
170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, साउथ अफ्रीका ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाए। साउथ अफ्रीका अपने तय 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ़ 129 रन ही बना सका।


