देश, 03 जुलाई 2026: भारत सरकार इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट को बढ़ावा देने वाले ऐड के मामले में कंपनी मेटा को समन भेजेगी। न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ये निर्देश जारी किए।
मिनिस्ट्री मेटा से पूछेगी कि इंस्टाग्राम पर ऐसे ऐड कैसे दिखाए गए और उन्हें रोकने के लिए प्लेटफॉर्म ने क्या कदम उठाए हैं। यह भी पूछेगी कि कंपनी के पास बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट को बढ़ावा देने वाले ऐड को रोकने के लिए क्या पॉलिसी और सिस्टम हैं।
दरअसल, शुक्रवार को एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में BBC ने बताया कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऐड दिखा रहा है। इससे पहले, 1 जुलाई को सरकार ने WhatsApp के यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया था।
BBC की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण वाला कंटेंट मौजूद है। भारत में इंस्टाग्राम पर कथित रेप और बच्चों के वीडियो जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके पेड ऐड चलाए जा रहे है।
इन एड्स पर क्लिक करने के बाद, यूज़र्स को टेलीग्राम चैनल्स पर भेज दिया जाता है, जहाँ कथित तौर पर बच्चों के यौन शोषण वाला कंटेंट बहुत कम कीमत Rs 99 में बेचा जा रहा है।
Read More: 1947 के बंटवारे के बाद भारत आए लोगों को शरणार्थी कहना सही नहीं: मोहन भागवत


