लुधियाना, 19 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का पैंफलेट जारी कर 2027 का चुनावी बिगुल बजा दिया है लुधियाना में आयोजित किए गए कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के हजारों वॉलंटियर्स ने शिरकत की जो घर-घर जाकर मान सरकार की 4.5 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा बता दे की कल से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी आप का डोर टू डोर अभियान अपने विधानसभा क्षेत्र धुरी से शुरू करेंगे इस दौरान सीएम ने कहा की हमने लोगों को यह नहीं बताने जाना कि हम यह यह करेंगे बल्कि हम लोगों को यह बताने जाएंगे कि हमने यह यह कर दिया सीएम ने ये भी कहा की हमने साढ़े 4 साल में सभी गारंटिया पूरी कर दी है
सीएम ने कहा की पहले सड़क हादसों में मौत के मामले में पंजाब पहले नंबर पर था और आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई जिसकी चर्चा केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भी की है की पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनने के बाद मौत दर में भारी गिरावट आई है इतना ही नहीं जो सरकार ने ग्रंटी नहीं भी दी उसको भी उन्होंने पूरा किया उन्होंने पंजाब में कई टोल प्लाजा बंद करके लोगों के रोजाना लाखों रुपए बचाए
खेतों में आज दिन के समय बिजली आती है किसानों को 8 घंटे लगात बिजली मिलती है इतना ही नहीं उनकी सरकार ने खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया और 14000 किलोमीटर पाइप लाइन पंजाब में बिछाई और सरकार बनते ही बिजली माफ करने का पहला बिल लाया गया और सरकार ने निजी थर्मल प्लांट खरीद कर उलटी गंगा बहाई और आप सरकार ने नौजवानों को बिना पैसे के नौकरियां दी
सत्ता में आते ही पंजाब में सड़कों की हालत सुधारी और नौजवानों को नशे से दूर रखने के लिए खेड़ां वतन पंजाब दियां लेकर आए सीएम ने बीजेपी अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा की पंजाब में भाजपा-गठजोड़ अकाली दल के समय ही नशा पंजाब में आया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा की उन्होंने अपने सारे वायदे पूरे कर औरतों के खातों में वादे के पैसे भेजे और आगे भी भेजते रहेंगे
