वॉशिंगटन, 27/06/2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत दौरे पर आ सकते है जिसके बाद से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई चर्चा छिड़ गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा है कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते है। रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि वे खुद इस दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द भारत आएंगे।
व्हाइट हाउस में दिए एक इंटरव्यू में रुबियो ने बताया कि वह इस साल के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप की संभावित भारत यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में भारत जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इस समय मजबूत स्थिति में हैं और हाल ही में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और सुधार देखने को मिला है।
रुबियो ने भारत को अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे संबंध हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी बार फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था, जब उन्होंने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता से पहले अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ रैली को संबोधित किया था। 2024 में सत्ता में उनकी वापसी के बाद से अमेरिका और भारत के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत होता दिख रहा है।
