Oplus_131072
दिल्ली, 22/07/2026
21 जुलाई को देश सभी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई देने में लगे थे पीएम मोदी तक ने खड़गे को सोशल मीडिया पर बधाई दी लेकिन खड़गे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सीक्रेट धरना प्रदर्शन की प्लानिंग कर रहे थे हुआ भी ऐसे ही क्योंकि न ही मीडिया को खबर थी और न ही पुलिस को लेकिन जैसे ही सभी कांग्रेसी नेता खड़गे के घर से निकलकर पैदल मार्च करने लगे तो पुलिस को हाथ पैर फूल गए और कांग्रेसियों का धरना खत्म करवाने के लिए पुलिस को तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अब सवाल ये पैदा हो गया है कि कांग्रेस ने क्या सीजेपी का प्रोटेस्ट हाईजैक करने की कोशिश की है
कॉक्रेच जनता पार्टी ने 20 जुलाई से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था जिसमें आम आदमी पार्टी TMC सहित कई दल शामिल होने पहुंचे लेकिन कांग्रेस ने इससे दूरी बनाई रखी क्योंकि कांग्रेस के माहिरों को लगता था कि CJP कांग्रेस के बड़े मुद्दों को छीन सकती है लेकिन मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक के बाद पवन खेड़ा ने जंतर मंतर पर जाकर सोनम वांगचुक से मिले
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में फैसला किया की NEET के मुद्दे से पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया जाए लेकिन जैसे ही CJP के प्रोटेस्ट में तेजी आने लगी तो कांग्रेस का रुख भी बदला और 20 जुलाई को संसद भवन से निकलते ही प्रियंका और राहुल गांधी ने बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और देर रात तक राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लिखा की पीएम नरेंद्र मोदी इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री है
राजनीति माहिरों का मानना है की राहुल गांधी युवाओ के साथ खड़े हुए है न कि CJP के प्रोटेस्ट के लिए और वह बीजेपी की तरफ से किसी गलती का इंतजार कर रहे थे जैसे ही युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा तेजी से खोल दिया और राहुल गांधी इसका श्रेय कांग्रेस को देना चाहते है इसी लिए वह जंतर मंत्र पर नहीं गए जिससे ये संदेश न जाए की सोनम वांगचुक के पीछे कांग्रेस है वहीं कांग्रेस को ये भी लगने लगा था की CJP के प्रोटेस्ट में भारी संख्या में युवा पहुंचे जिसका फायदा आम आदमी पार्टी न उठा ले इसी लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज करते हुए राहुल गांधी आगे आए और वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अस्तिफे सहित पीएम और गृह मंत्री के अस्तिफे की भी मांग करने लगे है
राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर धरना देने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों पर किए लाठीचार्ज के मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए कांग्रेस को पीएम आवास के बाहर बैठा दिया ताकि सीजेपी के प्रोटेस्ट को कुचला जा सके लेकिन ऐसा नहीं होगा
