दिल्ली, 21/07/2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर धरने पर बैठे नेता विपक्ष राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई इस दौरान हुई धक्का मुक्की के बीच राहुल गांधी के मुंह से खून निकलने लगा बता दे राहुल गांधी तीन घंटे धरने पर बैठे और पुलिस ने उन्हें कांग्रेसियो का घेरा तोड़कर उठा लिया इससे पहले पुलिस कांग्रेसियों को समझाती रही लेकिन राहुल नहीं माने वही सरकार से भी दो बार बातचीत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अखिलेश यादव और तमाम नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया गया पुलिस गिरफ्तार किए गए नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में कई घंटे रखा गया और सभी को रात 9: 45 पर छोड़ा गया लेकिन प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने रखा गया जिनसे मिलने सोनिया गांधी पहुंची थी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से 20 मिनट बातचीत की फिर जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और वह राहुल की मांग NEET पर संसद में चर्चा करने को मान गए लेकिन बाद में राहुल गांधी मुकर गए और दो मांगे NEET पर चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अस्तिफे की बात पर अड़ गए और पुलिस को कांग्रेसी नेता अपने बंधे हुए हाथ दिखाते रहे वहीं पुलिस उनको धरने वाली जगह से हटने की अपील करती रही
खड़गे को सुबह से ही पीएम मोदी सहित तमाम नेताओं की तरफ से जन्मदिन की बधाई दी जा रही थी लेकिन खड़गे ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जन्मदिन न मनाने का ऐलान किया लेकिन इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई नेता खड़गे को मिलने उनके आवास पहुंचे लेकिन मीडिया और एजेंसियों को लगा की खड़गे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए नेता इकट्ठे हो रहे है लेकिन सीक्रेट मीटिंग खत्म कर सभी नेता कार में बैठने की बजाय पैदल मार्च करने लगे और इससे पहले पुलिस कोई बेरिगेटिंग करती इससे पहले प्रोटेस्ट करते कांग्रेसी नेता पीएम आवास के पास जा पहुंचे क्योंकि खड़गे के घर से पीएम आवास महज एक किलोमीटर दूर है
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी प्रधान नितिन नबीन ने कहा की राहुल का व्यवहार उनके पद के अनुरूप नहीं है राहुल और उनकी टीम ने पीएम के निवास तक अराजकता फैलाने की कोशिश की और प्रधानमंत्री देश के 140करोड़ लोगों के है नाकि किसी एक पार्टी के है बीजेपी हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है लेकिन मर्यादा तोड़ना और अराजक राजनीति करना स्वीकार नहीं किया जा सकता
