मुंबई: (अनिल बेदाग) 7/11/2026
कृषि और फूड सप्लाई चेन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रही प्राइम फ्रेश लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की विकास यात्रा में बेहतर परिचालन दक्षता, अनुकूल बाजार परिस्थितियों और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स की अहम भूमिका रही।
दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 21.1 प्रतिशत बढ़कर 80.39 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA में 71.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ यह 6.99 करोड़ रुपये रहा, जबकि कर पश्चात लाभ (PAT) 54.7 प्रतिशत बढ़कर 4.83 करोड़ रुपये हो गया।
पहली छमाही में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान राजस्व 18.7 प्रतिशत बढ़कर 142.09 करोड़ रुपये और PAT 52.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
कंपनी के डायरेक्टर हिरेन घेलानी ने कहा, “हमने विकास की गति बनाए रखने के साथ बेहतर मुनाफा दर्ज किया है। लागत में सुधार, प्याज की अनुकूल कीमतों, बेहतर उत्पाद प्राप्ति और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स ने हमारे प्रदर्शन को नई मजबूती दी है। हमारा लक्ष्य परिचालन दक्षता बढ़ाते हुए दीर्घकालिक विकास को गति देना है।”
