क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में दोनों टीमें रविवार, 8 नवंबर को ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, बल्लेबाजी में आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रन और लक्ष्य रायचंदानी ने 53 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने UAE को 224 रन पर रोक दिया और टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया
दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में हुए पिछले मुकाबले में भारत ने 58 रन से जीत दर्ज की थी।
मैच कब और कहां देखें?
भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
