चंडीगढ़, 2/11/2026
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर उत्तरी और सनौर विधानसभा सीटस विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दोनों विधानसभा सीट को खाली करार कर भारतीय चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है जिसकी नोटिफिकेशन भी विधानसभा की तरफ से जारी कर दी गई है वही समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा को नोटिस जारी कर 5 नवंबर तक जवाब तलबी की गई है
बता दे तीनों विधायक आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए है जबकि कुंवर विजय प्रताप और हरमीत पठानमाजरा की तरफ से विधानसभा की सदस्यता से अस्तिफा दिया गया था वहीं चेतन जोडामाजरा ने पार्टी की सदस्यता से अस्तिफा दिया था
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की तरफ से कार्रवाई जरूर की गई है लेकिन इन खाली की गई सीट पर उपचुनाव होने की संभावना कम है क्योंकि पंजाब के होने वाले विधानसभा चुनाव में 6 महीने से कम समय रह गया है वहीं आम आदमी पार्टी की चीफ व्हिप की तरफ से सामना से विधायक के खिलाफ भारतीय संविधान के दसवें चरण के हवाले से विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की अपील की गई है
