इंटरनेशनल (Patarkar Desk ) – कल केपटाउन के DHL स्टेडियम में साउथ अफ्रीका (स्प्रिंगबॉक्स) और न्यूजीलैंड (ऑल ब्लैक्स) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज रग्बी मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33-26 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच से पहले स्टेडियम में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबकी सांसें रोक दीं। एयरलाइन कंपनी एयरलिंक के दो एम्ब्रेयर जेट प्लेन स्टेडियम की छत के बहुत करीब से उड़े। इस स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
इन दो प्लेन में से एक साउथ अफ्रीकी टीम के हरे रंग से और दूसरा न्यूजीलैंड टीम के काले रंग से रंगा हुआ था। मैच शुरू होने से पहले ये दोनों प्लेन स्टेडियम के बहुत ऊपर उड़े, जिसे देखकर लग रहा था कि ये स्टेडियम की छत से टकरा जाएंगे। हालांकि, किस्मत से ऐसा कुछ नहीं हुआ।
