Oplus_131072
डेस्क न्यूज, 9 जुलाई 2026
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने NATO समिट में कहा कि अमेरिका फिर से ईरान पर हमले कर सकता है इससे पहले उन्होंने कहा था की अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते और ईरान मिडल ईस्ट पर दबाव बनाता था है। लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा
अमेरिका ने मंगलवार रात ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए और आज रात भी बड़े हमले हो सकते है दरअसल ईरान ने तीन समुद्री जहाजों को निशाना बनाया था क्योंकि वह होमुर्ज बताए रास्ते से नहीं जा रहे थे इन तीन जहाजों ने एक कतर का जहाज था इसी बीच ईरान ने कहा धमकियों के बीच अमेरिका से बातचीत नहीं हो सकती
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के बीच कोई समझौता नहीं होगा और अमेरिका को पहले अपने पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा वहीं खामेनेई की अंतिम यात्रा के दूसरे दिन के बाद भी जनाजे पर लाखों की भीड़ उमड़ी और कई लोगों ने ताबूत पर लाल कपड़ा भी चढ़ाया जो बदले का प्रतीक है
वहीं दुबारा जंग तेज होते देख पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को संयम बरतने की अपील की और कहा की ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचा जाये जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को और नुकसान न पहुँचे वहीं UN ने भी अमेरिका और ईरान को दुबारा बातचीत करने की अपील करते हुए कहा की दोनों पक्ष तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचे वहीं ईरान ने कहा की एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापिस नहीं जाएगा
दूसरी तरफ अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 20 युद्धपोत तैनात कर दिए है जिसके बारे में CENTCOM ने कहा की इन युद्धपोतों की तैनाती का मतलब सिर्फ सुरक्षा बनाए रखना है वहीं भारत ने भी बढ़ते तनाव पर चिंता प्रगट की है भारत ने कहा की सभी पक्ष बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाए


