चंडीगढ़, 6/11/2026
मानसा के चर्चित एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने चंडीगढ़ पीजीआई में बड़ा बयान देते हुए कहा की उन्हें सरकार की ओर से न तो कोई मुआवजा चाहिए और न ही सरकारी नौकरी। और वह अब से अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे और नशे के खिलाफ वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। अगर इस लड़ाई में उनकी जान भी चली जाती है, तो उन्हें इसका कोई गम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें किसी के भी पैसे की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से जो सुरक्षा मुहैया करवाई गई है, उन्हें उसकी भी जरूरत नहीं है। उनका बेटा तो दुनिया से चला गया, अब हम इस सुरक्षा का क्या करेंगे?
बता दे की बीती रात सरकार के साथ सहमति बनने के बाद भीम सिंह पीजीआई में परविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए थे
