गुरदासपुर के अनुताज सिंह और फतेहगढ़ साहिब के अक्षांश अग्रवाल की इस उपलब्धि पर पंजाब के रोजगार सृजन एवं कौशल विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों युवाओं ने पंजाब का नाम रोशन किया है और यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इन दोनों कैडेटों की सफलता के साथ संस्थान के कुल 200 कैडेट भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बन चुके हैं। इनमें 26 अधिकारी भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं।
17वें कोर्स के लिए दाखिले शुरू
संस्थान ने अपने 17वें कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। NDA में प्रवेश की तैयारी करने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थी 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। संस्थान अब NDA और तकनीकी सेवाओं के साथ भारतीय नौसेना की 10+2 कैडेट एंट्री योजना के लिए भी युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है।
