चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटरिया से मिलने के बाद अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि पंजाब के पंथक मुद्दों को लेकर पहले भी उनका वफद राज्यपाल से मुलाकात कर चुका है जिसके बाद आज फिर से उन्होंने जगतार सिंह हवारा को लेकर बात रखी है कि उन्हें पेरोल दी जाए क्योंकि उनकी माता जी की सेहत ठीक नहीं है। जिसमें की 150 पंचायते प्रस्ताव डाल कर दिया है कि हवारा की जिम्मेदारी वह लेते हैं।
चंदूमाजरा ने कहा कि राज्यपाल ने भरोसा दिलवाया है कि प्रयास करेंगे कि उन्हें पेरोल दि जाए और राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने और बंदी सिंहों की रिहाई के लिए उन्होंने राज्यपाल के सामने बात रखी है और अमृतपाल सिंह की रिहाई की माँग भी रखी है।
इसके इलावा उन्होंने राज्यपाल के सामने पंजाब के वित्त हालातों को लेकर भी बात रखी है वहीं पंजाब को केंद्र सरकार वित्त पैकेज दे उन्होंने यह मांग भी रखी है ताकि हालात बदल सके प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने यह भी कहा कि पंजाब को विशेष श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए ताकि पंजाब को राहत मिल सके।
