स्पोर्ट्स, 27 जुलाई 2026: श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक हो सकता है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी एक वर्चुअल मीटिंग में टीम चुनेगी, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।
यह सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में और दूसरा 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। सीरीज़ से पहले टीम कोलंबो में चार दिन का वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।
ज़िम्बाब्वे में भारत के राजदूत ब्रह्मा कुमार ने हरारे में ‘इंडिया हाउस’ में भारतीय T20 टीम के सम्मान में एक रिसेप्शन आयोजित किया, जो अभी देश के दौरे पर है। दूसरे T20 मैच से एक दिन पहले हुए इस कार्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, अंतरिम हेड कोच VVS लक्ष्मण, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हुए।
