पढ़ाई का तरीका और आसान ज्योतिषीय उपाय
न्यूज़ डेस्क, 20 सितंबर 2026
लाइफस्टाइल डेस्क: हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनकी संतान का जीवन हमेशा तरक्की और रोशनी से भरा रहे। हालांकि, एक ही घर में पले-बढ़े दो बच्चों का व्यवहार, पढ़ाई का तरीका और स्ट्रेस हैंडल करने की क्षमता पूरी तरह अलग हो सकती है। वैदिक न्यूमरोलॉजी (अंकशास्त्र) माता-पिता के लिए एक ऐसा माध्यम है, जिससे वे अपने बच्चों के स्वाभाविक व्यवहार, सीखने की क्षमता और फोकस को आसानी से समझ सकते हैं।
अंकशास्त्र के अनुसार, बच्चे की जन्म तिथि से उनका मूलांक तय होता है, जो उनके मूल स्वभाव को दर्शाता है। वहीं, पूरी जन्म तिथि का योग भाग्यांक कहलाता है, जो उनके जीवन के मार्ग को दिखाता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के बच्चों का स्वभाव, उनके लिए स्टडी टिप्स और त्योहारों पर किए जाने वाले खास उपाय।
मूलांक अनुसार बच्चों का स्वभाव और उपाय
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28) — स्वामी: सूर्य
-
स्वभाव: ये बच्चे तारीफ और पहचान पसंद करते हैं। दूसरों से तुलना करने पर जल्दी दुखी हो जाते हैं।
-
उपाय: त्योहारों या नववर्ष पर पूर्व दिशा में दीया जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं।
-
पैरेंटिंग टिप: परिणाम के बजाय बच्चे की कोशिशों की तारीफ करें।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29) — स्वामी: चंद्रमा
-
स्वभाव: ये बेहद संवेदनशील होते हैं और आसपास के माहौल का इन पर जल्दी असर पड़ता है।
-
उपाय: पूजा स्थान पर दो सफेद फूल और जल से भरा कटोरा रखें। बाद में जल पौधे में डाल दें।
-
पैरेंटिंग टिप: बच्चे के लिए ‘मून जर्नल’ बनवाएं, जिसमें वे अपनी चिंताएं और खुशियां लिख सकें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30) — स्वामी: बृहस्पति (गुरु)
-
स्वभाव: गुरु ज्ञान का प्रतीक है, इसलिए ये बच्चे नई चीजें सीखने में काफी रुचि रखते हैं।
-
उपाय: ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में 3 पीले फूल रखें और जरूरतमंद को 3 किताबें या स्टेशनरी दान कराएं।
-
पैरेंटिंग टिप: बच्चे के लिए ‘गुरु नोटबुक’ बनाएं, जिसमें वे हर हफ्ते सीखी गई नई बात लिखें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31) — स्वामी: राहु
-
स्वभाव: ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोचते हैं, लेकिन इन्हें एक व्यवस्थित ढर्रे की जरूरत होती है।
-
उपाय: स्टडी टेबल से 4 फालतू चीजें हटाएं और टेबल को 4 हिस्सों (पढ़ने, लिखने, सामान और क्रिएटिविटी) में बांटें।
-
पैरेंटिंग टिप: बार-बार टोकने के बजाय विजुअल टाइमटेबल का इस्तेमाल करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23) — स्वामी: बुध
-
स्वभाव: बातूनी और जिज्ञासु होते हैं, लेकिन एक ही रूटीन से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं।
-
उपाय: पूजा में 5 हरे पत्ते या फल अर्पित करें और फिर प्रसादम के रूप में बांट दें।
-
पैरेंटिंग टिप: ‘5-5 लर्निंग रूटीन’ अपनाएं— 5 मिनट पुराना रिवीजन और 5 मिनट माता-पिता को पढ़ाना।
मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24) — स्वामी: शुक्र
-
स्वभाव: ये बच्चे सुंदरता, कला और सजावट से काफी प्रभावित होते हैं।
-
उपाय: बच्चे से उनका स्टडी कॉर्नर खुद सजवाएं और टेबल पर 6 पॉजिटिव अफर्मेशन कार्ड्स रखें।
-
पैरेंटिंग टिप: अनुशासन को सजा जैसा नहीं, बल्कि आकर्षक और भावनात्मक बनाएं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25) — स्वामी: केतु
-
स्वभाव: इन्हें किसी बात को गहराई से समझने के लिए एकांत और शांत माहौल चाहिए होता है।
-
उपाय: त्योहार या पूजा से पहले 7 मिनट का ‘स्क्रीन-फ्री’ मौन रखें।
-
पैरेंटing टिप: ‘माई क्वेश्चंस’ नाम से डायरी दें, जिसमें वे अपने मन के अनोखे सवाल लिख सकें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26) — स्वामी: शनि
-
स्वभाव: शनि अनुशासन और धैर्य सिखाता है; ये बच्चे जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं।
-
उपाय: बच्चे को लगातार 8 दिनों तक कोई एक जिम्मेदारी (जैसे पौधे में पानी देना) सौंपें।
-
पैरेंटिंग टिप: जिम्मेदारी को सजा नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण के रूप में पेश करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27) — स्वामी: मंगल
-
स्वभाव: इन बच्चों में एनर्जी का भरपूर भंडार होता है।
-
उपाय: पढ़ाई से पहले 9 मिनट की वॉक या स्ट्रेचिंग कराएं और त्योहारों पर 9 छोटे-छोटे काम सौंपें।
-
पैरेंटिंग टिप: इनकी ऊर्जा और ताकत को सही दिशा और उद्देश्य में लगाएं।
वास्तु और न्यूमरोलॉजी का सही तालमेल
अंकशास्त्र का मकसद बच्चे को किसी दायरे में बांधना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से समझना है। सामान्य वास्तु नियमों के मुताबिक, बच्चों के कमरे या स्टडी टेबल के लिए पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। मूलांक और भाग्यांक का सही संतुलन बनाकर आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं।
