स्पोर्ट्स, 28 जुलाई 2026: IND vs SL टेस्ट: BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिटनेस से ठीक होने के बाद टीम में वापस आ गए हैं। मध्य प्रदेश के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हाल के इंडिया A टूर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहली बार नेशनल टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका सिलेक्शन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
जबकि नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स इंजरी से ठीक होने के बाद पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।
श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
