aaj ka rashifal
आज का राशिफल 17/11/2026
मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने के साथ आय में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। घर की सजावट और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने और घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि
आज आप व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे। सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना मिल सकती है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। पिता और परिवार के बड़े सदस्यों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और गलत फैसले लेने से बचें। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिलने से पुरानी चिंता दूर होगी। लेखन और साहित्य से जुड़े लोगों की रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें।
कर्क राशि
आज मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मनोरंजक गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि दोपहर बाद स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। अच्छे खान-पान और पहनावे पर खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।
कन्या राशि
आज खरीदारी और मनोरंजन में समय बीत सकता है। वस्त्र और आभूषण खरीदने के योग हैं। कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में विवाद से बचने का प्रयास करें। दोपहर बाद आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
आज व्यापार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार में पुराने विवाद सुलझने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि दोपहर बाद काम में देरी होने से परेशानी हो सकती है। परिवार और सामाजिक जीवन में मतभेद से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, धन हानि की आशंका है।
धनु राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दोपहर बाद मन की दुविधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रेम जीवन में भी संतुष्टि बनी रहेगी।
मकर राशि
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या लक्ष्य मिल सकता है। दिन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। हालांकि दोपहर बाद नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बाहर के खान-पान में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ विवाद से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोपहर बाद कामकाज में तेजी आएगी। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
आज व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। मित्रों से उपहार मिलने और यात्रा की योजना बनने की संभावना है। हालांकि दोपहर बाद सरकारी और जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से निराश न हों। धैर्य बनाए रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
