वहीं, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद माधवराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों से सात राष्ट्रीय सचिव और 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। चहल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का आभार जताया। उन्होंने पार्टी में शामिल करने और जिम्मेदारी देने के लिए भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया।
क्रिकेट करियर में भी बना चुके हैं खास पहचान
36 वर्षीय युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के प्रमुख लेग स्पिनरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2016 से 2024 के बीच भारत के लिए 22 वनडे और 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वह टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी हैं। हरियाणा के जींद में 23 जुलाई 1990 को जन्मे चहल ने क्रिकेट से पहले प्रतिस्पर्धी शतरंज में भी हिस्सा लिया था। घरेलू क्रिकेट में वह हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में केंट और नॉर्थम्पटनशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट भी खेल चुके हैं। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि ओबीसी मोर्चा में की गई सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
