नई दिल्ली, 05/10/2026
लंदन के ऐतिहासिक वेम्बली स्टेडियम में हेडलाइन करने वाले पहले दक्षिण एशियाई कलाकार के तौर पर इतिहास रचने के बाद ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ अपने भारतीय फैंस के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। दिलजीत ने 4 अक्टूबर को अपने बहुप्रतीक्षित ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ (AURA India Tour 2026) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
यह कॉन्सर्ट सिर्फ लाइव म्यूजिक और दमदार बीट्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश भर में उनके प्रशंसकों के लिए एक अभूतपूर्व संगीतमय उत्सव साबित होने वाला है।
दिल्ली से होगी शुरुआत, 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टूर का शेड्यूल और डिटेल्स शेयर की हैं। पोस्ट के मुताबिक, 7 प्रमुख शहरों का यह ऑरा इंडिया टूर 1 नवंबर, 2026 को राजधानी दिल्ली से शुरू होगा।
ऑरा इंडिया टूर 2026 का पूरा शेड्यूल:
-
1 नवंबर 2026: दिल्ली-एनसीआर (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम)
-
15 नवंबर 2026: इंदौर (सी21 एस्टेट)
-
21 नवंबर 2026: अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
-
27 नवंबर 2026: मुंबई (महालक्ष्मी रेस कोर्स)
-
29 नवंबर 2026: बेंगलुरु (NICE ग्राउंड्स)
-
5 दिसंबर 2026: लखनऊ (19वां नेशनल जंबोरी ग्राउंड्स)
(नोट: चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के लिए तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।)
‘अपने देश विच परफॉर्म करण दी वाइब ही होर हुंदी आ’
भारतीय प्रशंसकों से दोबारा मिलने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा:
“अपने देश विच परफॉर्म करण दी वाइब ही होर हुंदी आ। इस टूर दे नाल इक वार फिर दिल्ली टन इंदौर तक अपने देश दे शहरां विच अपने फैंस दे नाल मिलन दा मौका मिल रहा है, ते मैं इस सफर लेई बहुत एक्साइडेट हूं। तुहाडा प्यार हमेशा मेरे नाल रेहा है, हुन वारी आ तुहाडे शहर आउं दी। नवंबर ते दिसंबर मिलदे आन, पूरी वाइब दे नाल।”
टिकट बुक करने का तरीका और प्री-सेल ऑफर्स
‘ऑरा इंडिया टूर’ को बुकमाईशो लाइव (BookMyShow Live) और लाइव नेशन (Live Nation) मिलकर प्रोड्यूस और प्रमोट कर रहे हैं।
-
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म: सभी शो के टिकट केवल BookMyShow पर उपलब्ध होंगे।
-
प्री-सेल ऑफर: RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक्सक्लूसिव लिमिटेड प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्लोबल स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करने के बाद, दिलजीत दोसांझ का यह ऑरा इंडिया टूर साल 2026 के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट्स में से एक माना जा रहा है
