स्पोर्ट्स, 21 जुलाई, 2026: कोलकाता हाई कोर्ट ने रेप के एक मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है ताकि वह कथित प्राइवेट फोटो और वीडियो शेयर न कर सके।
बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा करके उसके साथ अफेयर करने और उनके प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। क्रिकेटर पर धमकी देने का भी आरोप है।
23 साल के अभिषेक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेले हैं। दिल्ली ने उन्हें ₹4 करोड़ में रिटेन किया था।
शिकायत के मुताबिक, अभिषेक पोरेल जनवरी 2023 में महिला से मिले थे। महिला का आरोप है कि पोरेल उसे मनकुंडू में अपने फ्लैट पर ले गए और शादी का वादा करके उसके साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाए। बाद में, उसे पता चला कि आरोपी के दूसरी महिलाओं के साथ भी कथित रिलेशन थे।
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, तो ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
