blue dart
मुंबई, 4 अगस्त 2026
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर ₹1,658 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹1,442 करोड़ था। वहीं, कंपनी का PAT 85% बढ़कर ₹87 करोड़ पहुंच गया।
कठिन बाजार परिस्थितियों और बढ़ती परिचालन लागत के बावजूद बेहतर कार्यकुशलता, मजबूत एयर एवं ग्राउंड नेटवर्क और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी।
ब्लू डार्ट के एमडी बालफोर मैनुअल ने कहा, “FY27 की पहली तिमाही का प्रदर्शन बेहतर संचालन, सटीक नेटवर्क प्रबंधन और ग्राहकों के लगातार भरोसे का परिणाम है। हम क्षमता, नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप निवेश जारी रखेंगे।”
तिमाही में कंपनी को CII Logistics Conference 2026 में ‘Excellence in Last Mile and Distribution Efficiency’ अवॉर्ड मिला। साथ ही, उसे 16वीं बार ‘Great Place to Work®’ सर्टिफिकेशन और लगातार पांचवीं बार ‘Best Organisation for Women 2026’ सम्मान मिला।
