Oplus_131072
कनाडा, 16/10/2025
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे को एक बार फिर बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गैंगस्टर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा का Kap’s Cafe कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में स्थित है, जहां तीसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है.
बंदूकधारियों ने कैफे पर अंधाधुंध फायरिंग की
रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारियों ने कैफे पर अंधाधुंध फायरिंग की. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस गोलीबारी में कैफे को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही कनाडा की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित इलाके को घेर लिया. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस अधिकारी कैफे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की यह तीसरी घटना
गौरतलब है कि पिछले चार महीनों में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने तीसरी बार इसकी जिम्मेदारी ली है. कैप्स कैफे को सबसे पहले 10 जुलाई को निशाना बनाया गया था यह भी जानकारी सामने आई कि गोलीबारी की ताजा घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा के विभिन्न अपार्टमेंट की सुरक्षा और कड़ी कर दी है. इससे पहले भी उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी
गैंगस्टर ने मुंबई में जल्द ही अगली कार्रवाई करने की दी धमकी
इससे पहले बीते 8 अगस्त को कपिल शर्मा के Kap’s Cafe पर हमला किया गया था, तब अपराधियों ने करीब 25 राउंड गोलियां चलाई थीं. इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस हमले के बाद हमलावरों ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कहा गया था, “हमने टारगेट को आवाज दी… लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी. अगर उसने अब भी रिंग नहीं सुनी तो मुंबई में जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी.
